{"_id":"5d29b2078ebc3e6cdb2e84d1","slug":"two-women-die-in-dubious-circumstancesin-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 13 Jul 2019 03:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Jul 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला पिंकी की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वालों ने हार्टअटैक से महिला की मौत होना बताया, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, खतौली कोतवाली के गांव गालिबपुर में भी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन