फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two vehicles on the bypass in Kankarkheda Collision, death of jawan and student

Meerut News: कंकरखेड़ा में बाईपास पर दो वाहन टकराए, जवान और छात्र की मौत

Fri, 07 Jul 2023 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 07 Jul 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles on the bypass in Kankarkheda
Collision, death of jawan and student
मेरठ/कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में बाईपास पर बृहस्पतिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से मेरठ आ रही बलेनो कार डिवाडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर थार से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे रोहित तोमर (27) पुत्र श्रवण सिंह और हर्ष पुत्र शेर पाल की मौत हो गई। दोनों कंकरखेड़ा की मेल्फोर्ड सिटी के रहने वाले थे। हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि रोहित सेना में जवान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रोहित, हर्ष और मनोज पुत्र संसार सिंह शास्त्रीनगर निवासी मेडिकल बलेनो में दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। मीरा बिसतरो रेस्टोरेंट के पास गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गई। उस वक्त वहां थार गाड़ी परतापुर की तरफ जा रही थी। बलेनो थार से टकराने के बाद सड़क पर कई मीटर पलटती चली गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को गाड़ी से निकाला। इसी दौरान कार के अगले हिस्से में आग लग गई। पुलिस और लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रोहित और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। संसार गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं थार में सवार दिल्ली निवासी अदनान पुत्र मुस्तकीम और रोहतास गर्ग पुत्र श्यामलाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed