शामली: दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को थाना आदर्श मंडी पुलिस को मुंडेट गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर में शव होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली अवस्था में मिला है। शव को जलीय जीवों द्वारा कई जगह से नोंचा हुआ था। शव की शनाख्त न होने के कारण अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
इसके अलावा सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में भी अधेड़ का शव मिला है। रेलवे परिसर थाना आदर्श मंडी की सीमा में आने के कारण वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शव की पहचान शेरसिंह निवासी गांव नंगला पिथौरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का मानना है कि मृतक बीमार चल रहा था। संभवतय इसी वजह से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत होने के सही कारण का पता चल सकेगा।