{"_id":"696f7f88b6265a93e10e5a3b","slug":"two-unauthorised-colonies-demolished-by-meda-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1086527-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लावड़ रोड पर दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लावड़ रोड पर दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को थाना पल्लवपुरम और थाना गंगानगर अंतर्गत दो अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि विनय कुमार द्वारा विनायक कुंज पल्लवपुरम उलदेपुर चौपला लावड़ रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कारण 9000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी के अंदर सीवर लाइन, टाइल्स, दीवारें, बाउंड्री वॉल और डामर रोड को ध्वस्त कर दिया गया। 16 जून 2022 को इस अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। बताया कि ऐसे ही सोनू सिवाच द्वारा 8000 वर्ग मीटर में सोफीपुर लावड़ रोड कृष्णा कुंज के सामने बाग के बराबर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस कॉलोनी के पिछले साल 16 अप्रैल को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे।