यूपी: 20 हजार की रिश्वत को लेकर थाने में भिड़े दो दरोगा, जमकर हाथापाई, एसएसपी को भेजी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: रोडवेज बस में चारों ओर से घिरा था कुख्यात 'जॉनी', पुलिस ने सरेंडर करने का कहा तो खुद को मारी गोली
मामला नौचंदी थाने का है। एक हॉस्पिटल मालिक के एक युवती से संबंध हैं। मामले में युवती और हॉस्पिटल मालिक की पत्नी ने एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराया हैं। मालिक जेल में बंद है। हॉस्पिटल मालिक की पत्नी ने कोर्ट में युवती के खिलाफ एक और वाद दायर किया था। इसकी जांच कोर्ट ने नौचंदी थाने दी थी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने जांच दरोगा विपिन कुमार को सौंपी।
यह भी पढ़ें: मेरठ के खरखौदा में भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, जमकर फायरिंग, किशोर समेत तीन घायल
तमाशबीन बनी रही पुलिस
करीब 30 मिनट तक थाने में हंगामा हुआ और पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। दरोगाओं की हाथापाई में उनकी वर्दी फट गई। जानकारी पर इंस्पेक्टर नौचंदी पहुंचे। उन्होंने दोनों को फटकार लगाई। रिश्वत लेने के मामले की जांच कराने की बात कहकर युवक को छोड़ा।
स्टिंग करना चाहता था युवक
पुलिस के मुताबिक, हॉस्पिटल मालिक की पत्नी का सहयोगी युवक रिश्वत देकर दरोगा का स्टिंग करना चाहता था। उक्त युवक कथाकथित पत्रकार भी बताया गया है। वीडियो बनाते देखकर दरोगा भड़क गया और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। दरोगा को हल्ला मचाते देखकर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।
रिपोर्ट भेजी, कार्रवाई का इंतजार
इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया है कि 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप युवक ने लगाया है। हालांकि दरोगा ने रिश्वत लेने से इंकार किया है। दो दरोगाओं में हाथापाई हुई। उनकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।