फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sons of Meerut became lieutenants in the army.

Meerut News: मेरठ के दो लाल बने सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 15 Dec 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two sons of Meerut became lieutenants in the army.
मेरठ। मेरठ के दो बेटे सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को भारतीय मिलिट्री अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में कंकरखेड़ा निवासी तन्मय मित्तल और गंगासागर कॉलोनी निवासी अक्षत कौशिक ने लेफ्टिनेंट के रूप कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे स्थित ड्रीम सिटी कंकरखेड़ा निवासी विपुल कुमार मित्तल का फोम हाउस है। उनके बेटे तन्मय मित्तल ने कक्षा दस की परीक्षा सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल कंकरखेड़ा से उत्तीर्ण की और कक्षा 12 दीवान पब्लिक स्कूल सदर से पास की। इसके बाद तन्मय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में बीए ऑनर्स किया। सीडीएस के द्वारा थल सेना में चयन हुआ। तन्मय की मां प्रियंका मित्तल गृहिणी है। भारतीय मिलिट्री अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण के बाद शनिवार को पासिंग आउट परेड में तन्मय मित्तल को लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला।
विज्ञापन

गंगासागर कॉलोनी निवासी अक्षत कौशिक को भी पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला। अक्षत कौशिक की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरीज अकादमी से हुई। अपने प्रथम प्रयास में ही अक्षत ने 2020 में यूपीएससी की एनडीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला पुणे से बेसिक डिग्री प्राप्त की। भारतीय मिलिट्री अकादमी देहरादून से एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती पाई। अक्षत कौशिक ने बताया कि जब वह अपने स्कूल के वार्षिकोत्सव में सैन्य अधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में देखते थे तो सशस्त्र सेना मे जाने का मन करता था। अक्षत कौशिक के पिता भूपेंद्र कौशिक बीएसएनएल मेरठ में उपमहाप्रबंधक है और मां अनिर्बन्धा शर्मा रजपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय स्याल में सहायक अध्यापिका है। उसकी बड़ी बहन ऑस्ट्रेलिया में मेडिकल में पीजी की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed