{"_id":"69c059535b7dfb35ef0d92e5","slug":"two-sons-in-law-arrested-for-plotting-theft-to-steal-their-brothers-share-meerut-news-c-72-1-mct1010-150563-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाइयों के हिस्से की रकम हड़कपने के लिए रची चोरी की पटकथा, दो दामाद पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाइयों के हिस्से की रकम हड़कपने के लिए रची चोरी की पटकथा, दो दामाद पकड़े
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने भाइयों के हिस्से का पैसा हड़पने के लिए अपने दामाद के साथ मिलकर घर में चोरी की पटकथा लिख दी। दामाद को घर में रखी लाखों रुपये की नकदी व जेवर देकर आरोपी गांव में ईद मनाने चला गया। देर रात में वापस आया तो उसने पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी के दोनों दामाद को हिरासत में लेकर एक के घर से 35 लाख रुपये की नकदी व जेवरात बरामद किए है।
मूलरूप से जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव निवासी मोहम्मद इदरीश मलिक कई साल से परिवार के साथ फतेहउल्लापुर चौकी से कुछ मीटर दूरी पर समर गार्डन में रहता हैं। इदरीश मलिक का जानी खुर्द गांव में क्लीनिक भी है। शनिवार को वह परिवार के साथ ईद मनाने अपने गांव सिसौला गया था। जब रविवार को वापस लौटा तो मकान में चोरी की सूचना लोहियानगर थाना पुलिस को दी। इदरीश ने बताया कि बदमाश अलमारी में रखे 20 लाख रुपये नकद और 25 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश छत के रास्ते से भाग गए।
रविवार को फोरेंसिक टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में इदरीश के घर से एक युवक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से 35 लाख रुपये की नकदी व जेवर बरामद किए है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मोहम्मद इदरीश मलिक चार भाई है। करीब छह महीने पहले चारों भाइयों ने गांव में करोड़ों रुपये की 20 बीघा जमीन बेची थी। जमीन से मिली कुछ रकम इदरीश के घर में रखी थी। भाइयों के हिस्से की रकम को हड़पने के लिए अपने दामाद पड़ोस में ही रहने वाले आदिल व ढवाईनगर के रहने वाले परवेज के साथ मिलकर साजिश रची थी।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध है। नकदी और जेवर मकान मालिक के दामाद के पास से ही मिल गए। वह गांव जाने से पहले दामाद का नकदी और जेवर देकर गया था, आने पर चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --