यूपी: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार महिला समेत दर्जन भर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में आपसी विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान चार महिला सहित कुल सोलह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बेहट क्षेत्र के गांव रुहलका में जमीन की रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तकरीबन आधे घंटे तक दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट पत्थरों से हमला किया।
इस संघर्ष में चार महिला सहित सोलह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं संघर्ष में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार साल 2018 में कृष्णपाल ने सोमपाल के परिवार के लोगों से साढ़े सोलह बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस जमीन पर सोमपाल ने गेहूं की फसल बोई हुई है। फसल के कटान को लेकर बुधवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
आपसी संघर्ष में कष्णपाल पक्ष से अंकित शिव कुमार व दीपक तथा सोमपाल पक्ष से मिथुन, सुभाष और अरविंद सहित सोलह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/