फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed in front of the police, video went viral

Meerut News: पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

Mon, 03 Nov 2025 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 03 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in front of the police, video went viral
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे शनिवार रात वाहन निकालने को लेकर स्कार्पियो और कार सवार युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। दोनों पक्षाें ने पुलिस के सामने जमकर दबंगई दिखाई। सड़क पर जाम के हालात बन गए। मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके आधार पर वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एनएच-58 पर वीकेंड के चलते सड़क पर रोजाना के मुकाबले दोनों गुना वाहन थे। हाईवे पर शाम से वाहन रेंग रहे थे। इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे स्कार्पियो चालक कार निकालने को लेकर जल्दबाजी कर रहा था। स्कार्पियों कार के पिछले शीशे पर पुलिस लिखा था और आगे डेस्कबोर्ड पर दरोगा की कैप रखी थी। वहीं खिर्वा रोड की तरफ से एक दूसरी कार आ रही थी। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए थे। वाहन निकलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस आरोपियों के सामने मूक दर्शक बनकर रह गई। इस दौरान चालक ने स्कार्पियो लेकर भागने की कोशिश की। भागने की कोशिश में स्कार्पियो चालक ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार घायल हो गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed