फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed in Bhainsa, pelting stones and firing, leaving five injured.

Meerut News: भैंसा में दो पक्ष भिड़े, पथराव, फायरिंग, पांच घायल

Sat, 30 May 2026 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Bhainsa, pelting stones and firing, leaving five injured.
पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्ष के 19 नामजद और 12-14 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

-कहासुनी ने लिया हिसंक रुप, रात भर गांव में तैनात रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव भैंसा में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पथराव व फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। इस मामले में चौकी प्रभारी ने अपनी ओर से एक पक्ष से 12 नामजद और पांच से छह लोग अज्ञात जबकि दूसरे पक्ष से 7 नामजद और सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस रातभर गांव में तैनात रही।
गांव भैंसा में शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव दो पक्षों के बीच किसी-किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई और मामला बढ़ गया, दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान पथराव शुरू हो गया और फायरिंग भी हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

मारपीट व पथराव में एक पक्ष में राशिद मलिक, अदनान मलिक, सुहैल व रिशाद घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से तस्लीम घायल हुआ। सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और माममा संभाला। वहां जमा भीड़ को हराया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सुहैल की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि पथराव और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इस संबंध में मवाना खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार ने एक पक्ष से गुलफाम, सुहैल, राशिद, अदनान, आबिद, आतिफ, फिरोज, असद, रिशाद, आमिर, दानिश, इकरार व 5/6 अज्ञात व दूसरे पक्ष से जहांगीर, तसलीम, साजिद, जावेद, शहनवाज, उवेश, शाहिद व 7/8 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है। प्राथमिकी में बताया गया कि शुक्रवार रात 11 बजे सूचना मिली कि गांव भैंसा में दो पक्षों में झगड़ा, पथराव हुआ है, गोलियां भी चली हैं। गांव पहुंचने पर पता चला कि जहांगीर उर्फ शेरा के भांजे समद ने गांव के ही आतिफ के साथ मारपीट की, आवाज सुनकर आतिफ पक्ष के लोग बाहर निकल आए और समद के साथ गाली-गलौज करने लगे। जहांगीर पक्ष के लोग भी आ गए और विरोध करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने के बाद आपस में लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके और गोलियां भी चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed