फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clash to dance on DJ in Baghpat, nine injured

बागपत: डीजे पर डांस करने के लिए दो पक्षों में संघर्ष, नौ लोग घायल, पांच को हिरासत में में लिया

Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
सार

  • जौनमाना गांव का मामला, दोनों पक्षों से नौ लोग घायल
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Two sides clash to dance on DJ in Baghpat, nine injured
संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जौनमाना गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जौनमाना गांव निवासी बबलू के पुत्र की मंगलवार को शादी हुई थी। बुधवार को गांव में ही पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें डीजे बज रहा था। घर और गांव के लोग इस पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रामेश्वर पांचाल और सचिन के बीच डीजे पर नाचने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। शादी समारोह में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष में रामेश्वर पक्ष से बलजोर व सुमेरा पुत्रगण रूपराम, रामेश्वर पुत्र बलजोर, सूरज व श्याम पुत्रगण पवन, जोनी पुत्र चंदर, प्रीति पुत्री रामेश्वर और दूसरे पक्ष से विपिन पुत्र विनोद व रोहित घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।


बाद में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed