{"_id":"601f03138ebc3e4c6a411389","slug":"two-sides-clash-in-kashi-village-many-injured-meerut-news-mrt524104977","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

- मजाक मजाक में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
मेरठ। परतापुर के काशी गांव में शनिवार देर रात मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। करीब पांच मिनट तक पथराव होता रहा। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार काशी निवासी हारून का गांव के ही साकिब से किसी बात को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर के काफी लोग इकट्ठे हो गए। बाद में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर परतापुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही एक पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हमलावरों के घरों पर रात में ही दबिश दी गई। लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना के दौरान फायरिंग की भी चर्चा रही। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष की ओर से किसी बात पर मजाक की गई। इसके बाद यह बखेड़ा खड़ा हो गया। एक पक्ष से वहाब, शाकिब, नवाब, रियासत, शहाबुद्दीन, सानिध्य और दूसरे पक्ष से नूरी, जुनेद, इरशाद, नौशाद, हारुन शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।