फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Rewarded Robbers Involved in Pearl Trader Robbery Arrested After Police Encounter in Meerut

Meerut: दिन निकलते ही मुठभेड़, मोती कारोबारी के घर डकैती के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Tue, 03 Feb 2026 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 10:53 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोती कारोबारी के घर डकैती करने वाले दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए। दोनों के पैर में गोली लगी और जेवरात व नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन
Two Rewarded Robbers Involved in Pearl Trader Robbery Arrested After Police Encounter in Meerut
मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में दिन निकलते ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने ग्राम मुंडाली में डकैती डालने वाले दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, सोमवार को सरूरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक स्लेटी रंग की आई10 कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए भोला झाल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी पारस सोम की उम्र पर आज अदालत में अहम सुनवाई, नाबालिग होने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

भोला झाल में हुई मुठभेड़
सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस ने आश्रम नहर पटरी पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार पेड़ से टकराकर पलट गई।

बदमाश कार से निकलकर फायर करते हुए भागने लगे, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस, लूटे गए तीन टॉप्स/बाला (आभूषण), 10,050 रुपये नकद, डकैती के पैसों से खरीदी गई सेकंड हैंड i10 कार बरामद की है।

पहले भी कर चुके थे डकैती की वारदात
पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि 21 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम मुंडाली में मोती कारोबारी शाहजीम के घर डकैती डाली थी। पुलिस घेराबंदी के चलते वे दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली पुत्र आबिद, निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, दिलशाद उर्फ भूरी पुत्र हसमत अली, निवासी बहराइच हाल पता लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed