फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two quintal meat was found from the godown in Lisadigate, samples were sent for investigation

Meerut News: लिसाड़ीगेट में गोदाम से दो क्विंटल मांस मिला, नमूने जांच को भेजे

Sun, 07 May 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two quintal meat was found from the godown in Lisadigate, samples were sent for investigation
मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने सद्दीकनगर में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां डी-फ्रिजर से करीब दो क्विंटल मांस बरामद किया गया। मौके से दो पशु तस्कर ताहिर और नौशाद उर्फ पंडित को भी दबोच लिया। इन आरोपियों पर पहले गोकशी के केस भी दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गोकशी की आशंका को देखते हुए बरामद मांस के नमूने जांच को भेजे जा रहे हैं। फिलहाल जब्त किए गए मांस को गड्ढे में दबा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लिसाड़ीगेट के पिलोखड़ी चौकी के पास सद्दीकनगर टावर वाली गली में गोतस्कर नौशाद उर्फ पंडित और ताहिर का यह गोदाम है। यहां से पुलिस को डी-फ्रिजर में रखा पांच क्विंटल मांस मिला। सीओ कोतवाली अमित राय के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह पिछले कई दिन से पशु कटान कर रहे थे। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में बेच देते थे। किठौर और सरधना क्षेत्र से पशु खरीदकर लाते थे। इसके बाद गोदाम में कटान करते थे। स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed