फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two players of Bijnor will shower runs in UP T-20 League

Meerut News: यूपी टी-20 लीग में रनों की बौछार करेंगे बिजनौर के दो खिलाड़ी

Tue, 22 Aug 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two players of Bijnor will shower runs in UP T-20 League
क्रिकेट ​खिलाड़ी आदित्य शर्मा।
बिजनौर। क्रिकेट जगत में भी बिजनौर के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार राष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार हैं। बिजनौर के दो खिलाड़ियों आदित्य शर्मा और ओशो मोहन का यूपी टी-20 लीग में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रनों की बौछार करेंगे।
विज्ञापन


नोएडा सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व धुरंधर बल्लेबाज नीतीश राणा और विश्व विख्यात गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है। बिजनौर के बास्टा निवासी आदित्य शर्मा का चयन नोएडा सुपर किंग्स में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। रचना शर्मा और सुनील दत्त शर्मा का पुत्र और आईएएस टॉपर 2022 श्रुति शर्मा का भाई है आदित्य। आदित्य के बड़े भाई अधिवक्ता गौरव भारद्वाज का कहना है कि आदित्य यूपी स्टेट क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2022 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में आदित्य शर्मा ने विकेटकीपर श्रेणी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

वहीं बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी निवासी ओशो मोहन पुत्र मोहनलाल सिंह का नोएडा सुपर किंग्स में बल्लेबाज के तौर पर चयन हुआ है। वह साल 2016 से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपनी नींव मजबूत की। इसके बाद मेरठ के विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ओशो मोहन ने कहा कि उनकी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के आधार पर नोएडा सुपर किंग्स में उनका चयन किया गया है। उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
जिले में अलग-अलग खेलों में प्रतिभा निकल रही है। बिजनौर के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। आदित्य शर्मा और ओशो मोहन का नोएडा सुपर किंग्स में चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी नींव नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से मजबूत की है। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर

क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य शर्मा।

क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed