फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two persons are injaured incollision of two cars

कारों की टक्कर, दो घायल

Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
two persons are injaured incollision of two cars
2ए - ट्रक बस की भिडंत में क्षतिग्रस्त बस। (बहसूमा) - फोटो : MAWANA
कार की आमने-सामने की भिड़ंत दो घायल
विज्ञापन

दौराला। हाईवे पर दशरथपुर गांव के सामने कार एवं डस्टर गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक कार में डॉ. परमिंद्र निवासी एटूजेड कॉलोनी और महिला गरिमा सवार थी, जबकि डस्टर गाड़ी में मुजफ्फरनगर निवासी प्रदीप सवार था। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस-ट्रक की भिंड़त में चार घायल
बहसूमा। बहसूमा बाईपास स्थित झुनझुनी गांव के पास उत्तराखंड रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रक की आमने सामने की भिंडत में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। सभी घायलों को यूपी 100 ने मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की अनुबंधित ऐसी कोच बस संख्या यूके 07 ई ए 3311 के परिचालक विकास दूबे निवासी देहरादून ने बताया कि मंगलवार को वह देहरादून से दिल्ली के लिए 14 सवारियों लेकर चला था। बहसूमा से एक युवती को भी मेरठ के लिए बैठाया था। रास्ते में बाईपास स्थित झुनझुनी गांव के तीव्र मोड पर सामने से आ रहे प्याज से लदे ट्रक संख्या यूपी 12 ऐटी 2828 की आमने सामने की भिंडत हो गई। इससे बस चालक बुरी तरह बस में ही फंस गया था। जानकारी पर पहुंची यूपी 100 ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बस में सवार करीब आधा दर्जन घायल यात्रियों को बाहर निकालकर मवाना के सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में बस चालक मनीष पुत्र नेपाल सिंह निवासी भुड़पुर जट थाना मंगलौर हरिद्वार, यात्री सौरभ जोशी पुत्र आशाराम जोशी निवासी देहरादून, दिव्याम पंवार पुत्र त्रिलोक पंवार निवासी घेगर रुद्रप्रयाग उत्तराखंड, बीरपाल निवासी रुड़की हैं। वहीं परिचालक विकास दूबे ने बताया कि बहसूमा से सवार हुई युवती बस में आगे की सीट पर बैठी थी। हादसे के वक्त वह शीशा टूटने से बस के आगे गिर गई। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं लगी।

मेरठ----दौराला के दशरतपुर हाईवे पर दुघटना के बाद मौक पर खड़ी कार

मेरठ----दौराला के दशरतपुर हाईवे पर दुघटना के बाद मौक पर खड़ी कार- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed