फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 12 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two people killed, two injured in road accidents
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

हस्तिनापुर/मवाना। अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग निवासी साजन सिंह (40) पुत्र मक्खन सिंह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसी काम के लिए हस्तिनापुर आ रहा था। दूधली गांव से कुछ ही दूरी पर खेड़ी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन को बचाते हुए उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसमें साजन सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा साजन के ट्रैक्टर के नीचे निकाला। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने साजन को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। साजन सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से किराया कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, मवाना क्षेत्र के गांव कुनकुरा निवासी अर्जुन ने बताया कि वह अपने साथी आकाश (20 वर्ष) पुत्र कंवरपाल के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां अस्सा गांव आए थे। बाइक आकाश चला रहा था। सांधन-अटौरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना कार्रवाई के शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, मवाना क्षेत्र में गांव नंगला हरेरु के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। गांव जंधेडी जाटोन थाना खतौली निवासी नीरज ने बताया कि वह अपनी मां जयवती के साथ जयसिंहपुर में बहन से मिलने आया था। लौटते समय नंगला हरेरु के पास हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed