फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured in collision with bogie from bike in Mawana, women guest also tore clothes

मवाना में बाइक से बोगी टकराने के विवाद में दो लोग घायल, महिला मेहमान के भी कपड़े फाड़े

Mon, 31 May 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision with bogie from bike in Mawana, women guest also tore clothes
मवाना में बाइक से बोगी टकराने के विवाद में दो लोग घायल, महिला मेहमान के भी कपड़े फाड़े
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला हीरालाल में रास्ते में खड़ी बाइक में बोगी टकराने पर विवाद हो गया। जिसमें आरोपियों ने दो मेहमानों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा एक महिला मेहमान के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया।
मोहल्ला हीरालाल निवासी नूरजहां ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसके यहां तालडा से मेहमान आए थे। जिनमें एक दंपती तथा एक अन्य व्यक्ति था। मेहमान ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। तभी दो आरोपी भैंसा बोगी लेकर आए तथा बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब मेहमान ने आपत्ति की तो दोनों भुगत लेने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अपने और साथियों के साथ हाथों में डंडे, तबल, सरिया लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने तीनों मेहमानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने महिला मेहमान के कपडे़ भी बदनीयती से फाड़ दिए। मारपीट में दोनों पुरुष मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इनमें एक आरोपी पूर्व में भी बलात्कार के केस में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed