फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured after pistol fired suddenly

Meerut News: पिस्टल से अचानक गोली चलने से दो लोग घायल

Sun, 30 Nov 2025 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two people injured after pistol fired suddenly
गांव भैंसियावाला में सगाई समारोह में हुई घटना, घायल अस्पताल में भर्ती कराए
विज्ञापन

घायल दोनों व्यक्ति खतौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव भैंसियावाला में रविवार को लगन सगाई समारोह के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसियावाला में रविवार शाम पूर्व प्रधान बाबूराम के भतीजे विवेक की सगाई थी। इसमें खतौली के पीपलहेड़ा गांव से लड़की पक्ष के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से अपना पिस्टल निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। पास में खड़े दो व्यक्तियों को छूते हुए गोली जमीन में जा धंसी। गोली लगने से समाराेह में शामिल अजय पुत्र मांगेरा निवासी चांद समंद खतौली और विकास पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पीपलीखेड़ा खतौली घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहसूमा और हस्तिनापुर थाना पुलिस व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही फायरिंग करने वाले कुछ मेहमान वहां से चले गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत हस्तिनापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। गंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पूछताछ करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग करने वाले मुख्य व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि समारोह में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पता चला कि एक व्यक्ति पिस्टल निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल लाइसेंसी था या अवैध। थाने पर इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed