फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including teacher from Baghpat died in bike collision on Delhi-Dehradun Economic Corridor

यूपी में स्टंटबाजों ने ली जान: 30 सेकंड की वीडियो में पूरी घटना कैद, बाइकों की टक्कर में शिक्षक समेत दो की मौत

Sat, 16 Aug 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

बागपत के खेकड़ा में कॉरिडोर पर बाइकों की भिड़ंत में बागपत के शिक्षक समेत दो लोगों की जान चली गई। लोनी पुस्ता के समीप दिल्ली से लौटते हुए हादसा  हो गया। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रील बनाने के चक्कर में बाइकों से स्टंटबाजी के चक्कर में जान चली गई।

विज्ञापन
Two people including teacher from Baghpat died in bike collision on Delhi-Dehradun Economic Corridor
baghpat road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर पर लोनी पुस्ता के समीप बाइकों की भिड़ंत में गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक सुबोध (36) निवासी बंदपुर समेत लोनी के रोहित शर्मा (31) की मौत हो गई। सुबोध के साथी शिक्षक संजीव निवासी खेकड़ा घायल हो गए। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


बंदपुर निवासी शिक्षक सुबोध कुमार बागपत के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक थे और दिल्ली में भी पढ़ाने जाते थे। बुधवार शाम सुबोध कुमार अपने साथी संजीव निवासी खेकड़ा के साथ बाइक पर दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर से गांव वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच लोनी पुस्ता के समीप कॉरिडोर पर लोनी के खन्ना नगर के रोहित व उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सुबोध कुमार और लोनी के रोहित की मौत हो गई, जबकि संजीव कुमार घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि सुबोध कुमार दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके छोटे भाई पीलीभीत में शिक्षक हैं और वहीं पर रहते हैं। सुबोध के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी रह गए हैं। उधर, खेकड़ा पुलिस का कहना है कि घटनास्थल गाजियाबाद जिले का है, वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। वहां की पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है।
 

30 सेकंड की वीडियो में कैद हो गई पूरी घटना
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रील बनाने के चक्कर में बाइकों से स्टंटबाजी चल रही है, लेकिन पुलिस को इसका पता नहीं। बुधवार शाम कॉरिडोर पर बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे युवक की दूसरा युवक वीडियो बना रहा था, जो 30 सेकंड की है। वीडियो में शिक्षक सुबोध कुमार और स्टंटबाजी करने वाले युवक की बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत होती साफ नजर आ रही है।

 

वाहनों के लिए नहीं खोला गया है कॉरिडोर
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन वाहनों के आवागमन के लिए कॉरिडोर अभी बंद है और उसका शुभारंभ भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद कॉरिडोर पर कुछ युवक वाहन लेकर रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी करते हैं और इससे वहां हादसे का डर रहता है।

एसपी सूरज कुमार राय ने इस पर सख्ती दिखाई और खेकड़ा पुलिस को वाहनों का आवागमन बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉरिडोर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed