{"_id":"60301a988ebc3ee97e29312b","slug":"two-people-including-a-woman-with-meat-taken-into-custody-sardana-news-mrt526225646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेराबंदी कर कार में गोमांश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घेराबंदी कर कार में गोमांश पकड़ा
विज्ञापन
मांस के साथ महिला समेत दो लोग हिरासत में लिए
सरूरपुर। स्कार्पियो गाड़ी में कपड़ों के बीच दबाकर ले जाए जा रहे गोमांस के साथ पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कॉर्पियो गाड़ी में गोमांस ले जाया जा रहा है। पुलिस कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। भूनी चौक चौराहे से गुजर रही स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव से कुछ आगे गाड़ी को रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से लगभग 30 किलो गोमांस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेते हुए महिला सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी सरूरपुर से मांस के सैंपल भरवाते हुए उसे जमीन में दबवा दिया।
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी जाबिर पुत्र यामीन व रुखसाना पत्नी तोहीद निवासी कस्बा हर्रा हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
गोकशी के ले जाई जा रही गाय समेत दो पकड़े
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने गोकशी के प्रयास में पकडे़ गए दो आरोपियों का पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से तीन रस्सी, एक छुआ एवं एक गाय सहित टाटा मैजिक गाड़ी बरामद हुई है। दो दिन पूर्व बीती रात मेरठ रोड ग्राम खानपुर मोड़ के समीप दो युवक एक टाटा मैजिक गाड़ी से गोकशी के लिए एक गाय को ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र, एसएसआई उधम सिंह तलान एवं एसआई महेश राणा टीम के साथ मेरठ रोड पर गश्त कर रहे थे। गाड़ी चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबो लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र सुरेश निवासी ग्राम अल्लीपुर, गौरव पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम दबथला के रूप में हुई। संवाद