फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people had murdered his friend and body thrown in drain, Meerut police arrested accused

दोस्त का कत्ल: आर से गोद डाला शरीर, फिर गमछे से गला दबाकर नाले में फेंकी लाश, सबूत मिटाया पर खुल गया राज

Fri, 27 Oct 2023 12:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

Meerut Murder Case : गाली देने पर दो लोगों ने अपने दोस्त को मार डाला। उन्होंने पहले आर से शरीर को गोद डाला। फिर गमछे से गला दबाकर लाश नाले में फेंक दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसके कपड़े जला दिए।

विज्ञापन
Two people had murdered his friend and body thrown in drain, Meerut police arrested accused
मदन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे में गाली देने पर दो दोस्तों ने 45 वर्षीय मदन निवासी तल्हेटा (गाजियाबाद) को नग्न कर शरीर कील (आर) से गोद डाला। गमछे से उसका गला दबाने के बाद शव को मेरठ में खरखौदा के धनतला गांव के नाले में फेंक दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी मोनू उर्फ प्रणव और विजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धनतला के जंगल में किसानों ने नाले में नग्न अवस्था में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। उसका पूरा शरीर नुकीले हथियार से गोदा हुआ था। 

विज्ञापन

वहीं, शिनाख्त न होने पर पुलिस शव थाने ले आई। तभी गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव तल्हेटा निवासी मदनपाल का पुत्र सचिन थाने पहुंच गया। सचिन ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सचिन ने बताया कि गांव के ही मोनू उर्फ प्रणव शर्मा पुत्र स्वराज सिंह, विजय त्यागी पुत्र संतलेश बुधवार शाम उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तल्हेटा से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी मिलने पर एसपी देहात कमलेश बहादुर भी खरखौदा थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि तीनों भैंसा बुग्गी से खरखौदा आए और शराब पी। लौटते समय नशे में इन लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई और इसके बाद प्रणव व विजय शर्मा ने मदन की हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

शरीर पर नुकीले हथियार के सैकड़ों निशान
मदन के शरीर पर नुकीले हथियार के सैकड़ों निशान मिले हैं। आरोपियों ने पहले उसके कपड़े उतरवाए और मारपीट कर आर से उसका शरीर बुरी तरह गोद डाला। इसके बाद गमछे से गला दबा दिया और शव नाले में फेंक दिया। घटनास्थल पर काफी खून भी पड़ा मिला। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर कपड़े भी जले मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के मकसद से कपड़े जलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed