{"_id":"5dfa8a2e8ebc3e87d30c58bd","slug":"two-people-died-in-road-accident-meerut-news-mrt4594828188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मसूरी निवासी निखिल (22) पुत्र मान सिंह और मंटू (23) पुत्र ब्रह्मानंद बुधवार शाम करीब छह बजे डिस्कवर बाइक से चक्की पर गेहूं डालने गए थे। वहां से दोनों कुनकुरा-मसरू मार्ग स्थित अपने खेत पर चले गए। खेत से लौटते वक्त मसूरी-कुनकुरा मार्ग पर राख से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्राली का पहिया दोनों युवकों के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। राहगीरों ने मसूरी के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। निखिल पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मेरठ पब्लिक स्कूल में इलेक्ट्रीशियन हैं। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया बताया कि चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
स्कूटी सवार को भी घायल किया
बाइक सवार दो युवकों को मौत के घाट उतारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मवाना निवासी अनुज को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रैक्टर की लाइट खराब थी।