फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clash over dumping waste in Milak village

मिलक गांव में नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में संघर्ष

Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over dumping waste in Milak village
मिलक गांव में नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

सरधना। मिलक गांव में बुधवार रात में नाली में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। हमले में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मिलक गांव में सोनू पुत्र राजपाल और दिनेश पुत्र उदयवीर पक्ष के बीच बुधवार रात नाली में कूड़ा डालने को लेकर संघर्ष हो गया। दिनेश पक्ष का आरोप है कि सोनू के परिवार के सदस्यों द्वारा उनके मकान के सामने कूड़ा डाल दिया, जिस पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए, जिसमें एक पक्ष से सोनू व दूसरे पक्ष से दिनेश घायल हो गए। रात्रि में ही दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों के बीच कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर घायल किया
सरधना। सलावा गांव में भी बुधवार की रात्रि में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट की घटना हो गई। सलावा गांव निवासी नीरज पुत्र राजेंद्र के साथ मारपीट कर पडौसी के द्वारा घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। नीरज ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed