फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two more candidates fainted and collapsed during the Home Guard recruitment physical efficiency test, causing a commotion.

Meerut News: होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर बेहोश होकर गिरे दो अभ्यर्थी, अफरातफरी मची

Thu, 17 Sep 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two more candidates fainted and collapsed during the Home Guard recruitment physical efficiency test, causing a commotion.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा के पहले दिन बेहोश हुए सचिन की हालत आनंद अस्पताल में बनी हुई है गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में बृहस्पतिवार को दो अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान अफरातफरी मच गई। अभ्यर्थियों को पानी पिलाया गया। जिसके बाद उनको होश आया। बाद में परिजन उनको घर लेकर चले गए।
स्टेडियम में मंगलवार से होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। जिसमें दूर-दराज से अभ्यर्थी शामिल होने के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को मूल रूप से शामली के लिसाड़ गांव और वर्तमान में गणपति विहार कंकरखेड़ा निवासी अंकुज मलिक की मौत हो गई थी। वहीं न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती तरुण निवासी हापुड़ की भी मौत हो गई थी। सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। वह निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्टेडियम पहुंचे। दो अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए। हालांकि मौके पर एंबुलेंस थी, जहां पर उपचार देने के बाद मौके से परिजन दोनों अभ्यर्थियों को घर ले गए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि भर्ती के दौरान बृहस्पतिवार को दो अभ्यर्थी बेहोश हुए थे। उन्हें उपचार दिलाकर परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर जान गंवाने वाले अंकुज मलिक के भाई विकास मलिक का कहना है कि अंकुज अपनी बाइक लेकर गया था, लेकिन यह बाइक अब तक नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि अंकुज का बैग भी नहीं मिला है। जिसमें उसका सामान और कुछ नकदी थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे शुक्रवार को देखे जाएंगे। सिविल लाइन पुलिस से भी शिकायत की है।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed