फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two month old girl s eye hanging out due to cat attack in Baghpat

बागपत में दर्दनाक घटना: बिल्ली के हमले से दो माह की बच्ची की आंख बाहर लटकी, अंगुलियां चबाईं... शरीर हुआ जख्मी

Wed, 25 Dec 2024 09:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 09:43 PM IST
सार

महिला बेटी को कमरे में सोते हुए छोड़कर पति को खाना खाने के लिए बुलाने गई थी, इसी बीच एक बिल्ली घर में घुस गई और बच्ची पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Two month old girl s eye hanging out due to cat attack in Baghpat
दो माह की बच्ची पर बिल्ली ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सिसाना मार्ग पर खादी आश्रम में किराए पर रहने वाले मजदूर अर्जुन की दो माह की बेटी पर बिल्ली ने हमला कर दिया। इससे बच्ची की आंख बाहर आ गई तो बिल्ली ने बच्ची की चार अंगुलियां भी चबाकर गंभीर घायल कर दिया। बच्ची की मां ने बिल्ली को भगाया। दिल्ली के एम्स में बच्ची को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अर्जुन ने बताया कि वह खादी आश्रम में किराए पर रहकर पास में सभासद की दुकान पर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी पूजा अपनी दो माह की बेटी को कमरे में सोते हुए छोड़कर उसे खाना खाने के लिए बुलाने आ गई, तभी एक बिल्ली घर में घुस गई और बच्ची पर हमला कर दिया। बिल्ली ने बच्ची के चेहरे पर वार किया, इससे उसकी आंख बाहर की तरफ लटक गई।

विज्ञापन

इसके अलावा एक हाथ की चार अंगुली चबा दीं और शरीर पर कई जख्म भी कर दिए। उसकी पत्नी वापस आकर कमरे में पहुंची तो बच्ची लहुलुहान हालत में मिली और खून से सनी बिल्ली भी उसके पास बैठी थी। उसने बिल्ली को भगाया तो तभी अर्जुन भी पहुंच गया। बच्ची की आंख अंदर की तरफ की गई और उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसको गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया। अर्जुन ने बताया कि दिल्ली के एम्स में बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूजा कमरे में न पहुंचती तो बच्ची की जान ले लेती बिल्ली
अर्जुन ने बताया कि पत्नी को कमरे से आने और वापस जाने में पांच से छह मिनट लगे। इतनी देर में बिल्ली ने बच्ची पर हमला कर दिया। अगर उसकी पत्नी कमरे में नहीं पहुंचती तो बिल्ली उसकी बेटी की जान ले लेती।

विज्ञापन

नवजात बच्चों को शिकार समझती हैं बिल्ली, अकेला न छोड़े
वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी जानवर आक्रामक होते हैं, जो दबाव पड़ने पर हमला भी करते हैं। बिल्ली भी आक्रामक प्रजाति की जानवर है, जो शरीर से आने वाली गंध से अपने शिकार की पहचान करती हैं। नवजात और छोटे बच्चों के शरीर से आने वाली गंध बिल्ली को आकर्षित करती है, जिसे वह अपना शिकार समझकर हमला भी कर देती हैं। दो माह की बच्ची पर हमला करने का भी यहीं कारण है। इसलिए घर में नवजात और छोटे बच्चों को बिल्ली, कुत्तों से दूर रखना चाहिए। बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed