{"_id":"6866cd2745768adcb90bc57e","slug":"two-miscreants-who-looted-mobile-phones-were-arrested-after-an-encounter-meerut-news-c-27-1-bij1007-153763-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। भाई-बहन से मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शादीपुर रोड पर गांव गिलाड़ा के जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
बुधवार रात ऑक्सफोर्ड चौराहे पर पुलिस की चेकिंग देकर बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। बदमाश गिलाड़ा के पास एक कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम शाहवेज आलम निवासी मोहल्ला काजियान नहटौर बताया जबकि दूसरा उसी मोहल्ले का फहाद है। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस तथा 27 जून को पावटी निवासी आकाश से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।