फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two miscreants snatched a motorcycle from an employee of Daurala Sugar Mill.Two miscreants snatched a motorcycle from an employee of Daurala Sugar Mill.

Meerut News: दौराला शुगर मिल के कर्मचारी से दो बदमाशों ने बाइक लूटी

Sat, 18 Apr 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched a motorcycle from an employee of Daurala Sugar Mill.Two miscreants snatched a motorcycle from an employee of Daurala Sugar Mill.
कंकरखेड़ा। कैंट रोड स्थित राजेश एन्क्लेव के पास बृहस्पतिवार रात बाइक में तेल खत्म होने के बहाना देकर बदमाशों ने दौराला शुगर मिल के कर्मचारी अजय तोमर से मारपीट कर बाइक, तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम की उदय सिटी कॉलोनी निवासी अजय तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से दोस्त गौरव से मिलने कासमपुर जा रहा था। वह कैंट रोड पर राजेश एन्क्लेव के सामने पहुंचा तो एक युवक ने अपनी बाइक में तेल खत्म होने की बात कहकर अजय को बताई। युवक ने अजय से अपनी बाइक में पैर लगाकर पेट्रोल पंप तक ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आए एक अन्य युवक ने अजय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से अजय लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर अजय की जेब में तीन हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भाग गए। एक राहगीर के फोन से अजय ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed