{"_id":"67be287b6a9e993fb707053c","slug":"two-miscreants-riding-a-black-pulsar-looted-a-gold-chain-from-an-old-woman-meerut-news-c-72-1-smrt1021-129426-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने वृद्धा से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने वृद्धा से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हेलमेट पहने हुए दोनों बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने वृद्धा से सोने की चेन लूट ली। इस घटना के दौरान बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
मोहल्ला धर्मपुरी निवासी करीब 60 वर्षीय नीलम मंगलवार को घर के नजदीक हो रहे सुंदर कांड पाठ से लौट रही थी। वह एक तंग गली से होते हुए घर जा रही थी। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि काली पल्सर पर हेलमेट लगाए दो बदमाश भी उसी समय गली से गुजर रहे हैं। वह वृद्धा के गले में सोने की चेन पड़ी देख बाइक मोड़कर वापस लौटते हैं। गली के अंतिम छोर पर चेन लूटकर फरार हो जाते हैं। इस दौरान गली में कोई ओर दिखाई नहीं देता है। हेलमेट पहने होने की वजह से बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -
थम नहीं रही घटनाएं
शहर में चेन लूट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। 21 फरवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र में न्यू आर्य नगर किला रोड पर कमला शर्मा नाम की महिला से चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। इसी माह छह फरवरी को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में महिला बैंक अधिकारी स्वाति शाह से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। इन दोनों घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पहले भी कई घटनाएं चेन और मोबाइल लूट की सामने आ चुकी हैं।