फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two leopards were seen in the forests of Bakarpur village.

Meerut News: बाकरपुर गांव के जंगलों में दिखे दो गुलदार

Thu, 18 Dec 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two leopards were seen in the forests of Bakarpur village.
मंडावली। गांव बाकरपुर के जंगल में मंगलवार की शाम ग्रामीणों को दो गुलदार दिखाई दिए। बाकरपुर निवासी आनंद के खेतों पर मंडावली निवासी अमित कुमार, भूपेंद्र, बुंदू ठेकेदार पेड़ काटने गए थे। मंगलवार को करीब छह बजे दो गुलदार गन्ने के खेत से निकलते दिखाई दिए। गुलदारों को देखकर ठेकेदार व मजदूर ट्रैक्टर पर चढ़ गए। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट किया। ट्रैक्टर का शोर सुनकर गुलदार वापस गन्ने के खेत में चले गए। ग्रामीण रामपाल सिंह, कृपाल सिंह, ओमपाल, वीरेंद्र सिंह ने सामाजिक वानिकी विभाग को सूचना देकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार ने बताया कि गांव पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की भी जानकारी दी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed