{"_id":"68c1ae3ad0b9e068ac0810aa","slug":"two-land-mafias-arrested-for-occupying-and-selling-barren-land-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109622-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर भूमि पर कब्जा कर बेचने वाले दो भूमाफिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर भूमि पर कब्जा कर बेचने वाले दो भूमाफिया गिरफ्तार
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर पल्हेड़ा स्थित बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग कर बेचने के मामले में पुलिस ने दो भूमाफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने बताया कि पल्हेड़ा में बंजर भूमि पर मधुर इंफ्रा डवलपर्स लिमिटेड के मालिक आशीष गुप्ता व आदित्य गुप्ता, चंद्रपाल एसोसिएट के स्वामी अंकुश तथा सिद्धार्थ पवार निवासी गांव दांतल, थाना कंकरखेड़ा द्वारा लगभग 4000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय चौधरी निवासी गांव दबथुआ और अंकुश निवासी गांव स्वाहेडी बिजनौर शामिल हैं। इन लोगों ने इस सरकारी जमीन को अपना बताकर कई व्यक्तियों को प्लॉट बेच दिए। इसकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।
राजस्व विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
तहसील प्रशासन की राजस्व टीम की रिपोर्ट पर थाना पल्लवपुरम मेरठ में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।