फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two lakhs were cheated from a young man in the name of sending him abroad

Meerut News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से दो लाख ठगे

Sun, 01 Oct 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs were cheated from a young man in the name of sending him abroad
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान निवासी युवक से एक आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारान निवासी जुबैर पुत्र शकील ने तहरीर में बताया कि शाहजहांपुर निवासी एक युवक ने विदेश में नौकरी पर भेजने की बात कहकर उनसे चार पासपोर्ट व दो लाख रुपये ले लिए। कई महीनों तक आरोपी ने विदेश जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। तब उसने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपी रोज एक दिन का समय देता रहा। कई महीनों से यही क्रम चलता रहा तो उसने दो लाख रुपये और पासपोर्ट वापस मांग लिए। इस पर आरोपी ने उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने बताया कि यह गिरोह विदेश में नौकरी पर भेजने के नाम पर ठगी करता है और कस्बे के कई लोगों के लाखों रुपये ठगे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed