{"_id":"69397054f771ef505207083b","slug":"two-labourers-died-after-their-bike-collided-with-a-sugarcane-laden-truck-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110676-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना लदे ट्रक से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना लदे ट्रक से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
रोहटा। मृतक रहीश का फाइल फोटो। परिजन
रोहटा (मेरठ)। किनौनी शुगर मिल के सामने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गन्ने से लदे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार शाहजहांपुर निवासी दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर अंतर्गत इस्लामनगर निवासी रहीस (28) पुत्र शहाबुद्दीन और उसका साथी हुसैन (25) पुत्र शराफत रोहटा क्षेत्र के गांव उखलीना में किसान अलीजान पुत्र शौकत के यहां रहकर गन्ने की छिलाई का काम कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों किसान की बाइक लेकर दमगढ़ी गांव पहुंचे थे, जहां रहकर हुसैन के मामा शरीफ गन्ना छिलाई का कार्य कर रहे थे। उनसे मिलकर दोनों देर शाम उखलीना लौट रहे थे। कैथवाड़ी मोड़ से किनौनी की ओर जाते समय किनौनी शुगर मिल के सामने उनकी बाइक गन्ने से लदे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ ही दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने रहीस को मृत घोषित कर दिया। हुसैन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की सूचना उनके साथियों और परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।