फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two killed due to lightning falling in Saharanpur

कुदरत का कहर: बिजली गिरने से 4 की मौत, कई घायल, शहर में दहशत

Thu, 22 Mar 2018 12:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Mar 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Two killed due to lightning falling in Saharanpur
फाइल फोटो

यूपी के सहारनपुर जिले में बुधवार सुबह बारिश के साथ गरजी बिजली इंसानी जिंदगियों पर कहर बनकर टूटी। कई स्थानों पर गिरी बिजली महिला समेत चार युवकों की जिंदगी निगल गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस अनहोनी से जिले भर में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


बिजली गिरने की पहली घटना कुतुबशेर के रूपड़ी कपूरपुर गांव में सुबह आठ बजे के करीब हुई। पांच दोस्त एक साथ खेत में शौच के लिए घर से निकले थे। उसी समय बिजली के कड़कड़ाने के साथ बारिश आई तो पांचों युवक खुद को बचाने एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ के ऊपर गिर गई। नीचे खड़े पांचों युवक चपेट में आने के कारण तड़पने लगे। आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने बिजली गिरने का शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए। नाजुक हालत में पांचों युवकों को अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सोनल (19), रजत उर्फ टुन्नू (21) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे विश्वास (22), रजनीश (24) तथा मोनू (19) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मरने वालों के नाम
1. रीना गुप्ता (वर्ष 35) पत्नी मनोज गुप्ता निवासी हकीकत नगर। 
2. रजत पुत्र (19 वर्ष) अतर सिंह निवासी रूपड़ी गांव। 
2. सोनल (20 वर्ष) पुत्र गलेल सिंह निवासी रूपड़ी गांव।
3. संजीव (35) पुत्र इलम सिंह निवासी गांव टाबर थाना नकुड़। 

घायलों के नाम
1. विश्वास पुत्र महिपाल निवासी रूपड़ी गांव।
2. रजनीश पुत्र राजपाल निवासी रूपड़ी गांव।
3. मोनू पुत्र सुमेर चंद निवासी रूपड़ी गांव।
4. अमीना पत्नी मुस्तकीम निवासी मुजफ्फरनगर।

Two killed due to lightning falling in Saharanpur
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दूसरी अनहोनी सहारनपुर शहर के मोहल्ला हकीकतनगर की शास्त्री कालोनी में हुई। कालोनी निवासी मनोज गुप्ता ने अपने मकान पर नया लेंटर डलवाया था। बुधवार को सुबह बादलों की तेज गरज के साथ झमाझम बारिश होते देख मनोज गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (35 वर्ष) छत पर नए लेंटर को काली तिरपाल से ढकने पहुंच गईं। जब रीना छत को तिरपाल से ढक रही थी, उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली उसके ऊपर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  
तीसरी घटना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम शिमलाना में हुई। ग्राम शिमलाना में थाना नकुड़ के गांव टाबर से कुछ मजदूर बड़ग़ांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी ईसम सिंह के खेतों में खड़े पोपुलर के पेड़ काट रहे थे। पेड़ कटाई करते समय लगभग सवा नौ बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे पेड़ काट रहे टाबर गांव निवासी 35 वर्षीय संजीव अचेत होकर गिर पड़ा। साथी उसे उठाकर निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed