Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी और दो डंपर सीज
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी और मिट्टी से भरे दो डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने छापा मारकर दो जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरे दो डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
किसानों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
छापेमारी में पकड़ी गई मशीनें
मंगलवार देर रात तहसील प्रशासन की टीम ने इकवारा गांव के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगी दो जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे दो डंपरों को मौके से पकड़ लिया गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
डंपरों पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट
नायब तहसीलदार अंकित तोमर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दोनों डंपरों के पीछे नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। इससे अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।