फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two interstate fraudsters arrested for credit card scams.

Meerut News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय ठग पकड़े

Fri, 18 Sep 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two interstate fraudsters arrested for credit card scams.
नोट--दिल्ली- गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------------------
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और आकर्षक ऑफर देने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय ठग दिलीप पार्क मोदीनगर निवासी शिवांक शर्मा व दिल्ली के चंद्र विहार मंडावली निवासी अर्जुन टांक को सदर बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बिहार, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में पोर्टल पर 14 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, दो एनसीएमसी प्रीपेड कार्ड और कार बरामद की।एसपी सिटी विनायक गोपाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सदर बाजार पुलिस को एनसीआरपी पोर्टल पर एक संदिग्ध खाते की जानकारी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें उन्हें पता चला कि आरोपी शिवांक शर्मा व अर्जुन टांक पर सात जिलों में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। दोनों साइबर ठगों को सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार को भैसाली बस स्टैंड के पीछे थापर नगर जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा हासिल करते थे। इसके बाद खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार्डधारकों को फोन करते और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व आकर्षक ऑफर देने का झांसा देते थे। ग्राहक के झांसे में आने पर उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जाता था। लिंक खोलकर जानकारी भरते ही क्रेडिट कार्ड संबंधी विवरण और ओटीपी आरोपियों तक पहुंच जाता था। इसके बाद आरोपी कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी कर रकम हड़प लेते थे। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-लोकेशन छिपाने के लिए कार से बदलते थे ठिकाना
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी करते समय अपनी स्थायी लोकेशन छिपाने के लिए कार से लगातार स्थान बदलते रहते थे। पुलिस को आरोपी शिवांक के खिलाफ 12 और अर्जुन के खिलाफ दो साइबर शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में अलग-अलग राज्यों के पीड़ित शामिल हैं। पुलिस अब अन्य शिकायतों और ठगी से अर्जित रकम की जानकारी कर रही है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की भी डिटेल का पता लगा रही है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed