{"_id":"687022ae3f97f308f3094e6d","slug":"two-injured-in-bloody-conflict-over-wage-transaction-sardana-news-c-73-1-mct1008-104511-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपयों के लेनदेन में खूनी संघर्ष में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के रुपयों के लेनदेन में खूनी संघर्ष में दो घायल
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मजदूरी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सद्दाम व हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पांचली बुजुर्ग निवासी शहजाद पुत्र अजमुद्दीन पक्ष ने तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई सद्दाम राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पास तहेरे भाई हसन के बेटे मजदूरी करते हैं। बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गांव में एक मकान का निर्माण किया था। मकान मालिक पर मजदूरी के कुछ रुपये बकाया हैं, लेकिन उसके तहेरे भाई ने मजदूरी के रुपयों का तकादा किया तो सद्दाम ने मकान मालिक से रुपये आने के बाद देने की बात कही। इस पर हसन के बेटे ने उसके भाई के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर हसन पक्ष ने सद्दाम के साथ मारपीट कर दी।
उधर, हसन पक्ष का कहना है कि जब उसने मजदूरी के रुपये मांगे तो सद्दाम ने देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर हसन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में सद्दाम व हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।