{"_id":"5e2b4ee38ebc3e4afd2fcc60","slug":"two-injured-in-a-car-bus-accident-meerut-news-mrt465604521","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में रोडवेज-कार की भिड़ंत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा में रोडवेज-कार की भिड़ंत, दो गंभीर
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ।
थाना क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात रोडवेज की अनुबंधित बस और अल्टो कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया।
हापुड़ निवासी मोहित कसाना और चंदरदीप शुक्रवार को मेरठ आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों कार से घर लौट रहे थे। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम धनौटा के सामने हापुड़ से मेरठ आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने ओवरटेक के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मोहित व चंदरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने घायलों को एमसीसी अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार कई सवारियों को चोट लगी। उन्हें भी प्राथमिक उपचार दिलाया गया। अस्पताल में भर्ती मोहित की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। सीओ किठौर रामनंद कुशवाहा ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।