फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups clash over parking a tempo; eight injured, including a woman.

Meerut News: टेंपो खड़ा करने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला समेत आठ घायल

Sat, 29 Aug 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over parking a tempo; eight injured, including a woman.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। आजादनगर मोहल्ले में टेंपो खड़ा करने को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आजादनगर निवासी आरिफ पुत्र हाफिज इरफान टेंपो चलाता है। बताया गया कि शुक्रवार रात उसका टेंपो सड़क किनारे खड़ा था और कुछ बच्चे उसमें खेल रहे थे। आरोप है कि आरिफ पक्ष के लोगों ने बच्चों को वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में नासिर , शहजाद , अनस, काला, आमिर, इमरान और नूरजहां पत्नी कल्लू समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। इससे थाने में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सख्ती कर लोगों को वहां से हटाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed