फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two groups clash over a community feast at Mahadev Temple; police halt the event.

Meerut News: महादेव मंदिर में भंडारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने बंद कराया आयोजन

Sat, 08 Aug 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over a community feast at Mahadev Temple; police halt the event.
- मंदिर कमेटी और महिला मंडल के बीच फिर बढ़ा विवाद
विज्ञापन

- कांवड़ियों के लिए लगाया गया भंडारा नहीं हो सका, मंदिर परिसर में पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पांडेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे के आयोजन को लेकर शनिवार को एक बार फिर मंदिर कमेटी और महिला मंडल आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और भंडारा बंद करा दिया। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताया गया कि महादेव मंदिर की कमेटी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पंजीकृत समिति पर विभिन्न आरोप लगाए जाने के बाद नगर की कुछ महिलाओं ने मंदिर की व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया था। महिला मंडल की ओर से पूर्व में मंदिर परिसर में मरम्मत कार्य भी कराया गया था। मामले को लेकर दोनों पक्ष कई बार एसडीएम के समक्ष अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं। कुछ समय से मामला शांत था।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्त महादेव मंदिर में ठहरते हैं। उनके ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों में पहले से मतभेद बताए जा रहे हैं। महिला मंडल का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से मंदिर कमेटी की ओर से कांवड़ियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की जा रही थी। इस बार महिला मंडल ने मंदिर परिसर में बने हॉल में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की थी। साथ ही उनके लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला मंडल की ओर से मंदिर परिसर में हवन कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी वहां हवन किया। शनिवार को महिला मंडल की ओर से भंडारा शुरू किया गया तो मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने भंडारा बंद करा दिया।

विवाद को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मंदिर में चल रहे विवाद के कारण किसी भी पक्ष को भंडारा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है। दोनों पक्षों को रविवार यानी आज वार्ता के लिए बुलाया है। वार्ता के बाद ही मामले का समाधान निकाला जाएगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed