{"_id":"674282f4f8533044e90c6047","slug":"two-friends-reached-ssp-office-requested-to-marry-together-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124983-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसएसपी आफिस पहुंचीं दो सहेली, एक साथ शादी करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसएसपी आफिस पहुंचीं दो सहेली, एक साथ शादी करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
- कहा- शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे परिजन
- समलैंगिक कानून पर सीओ ने की चर्चा, सहेलियों ने भरी हां
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर शनिवार को दो सहेली पहुंचीं और आपस में शादी करने की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई। उन्होंने कहा कि परिजन हमारे फैसले के खिलाफ है। इसलिए पुलिस की मदद की जरूरत है। पुलिस अधिकारी भी इनकी बात को सुनकर हैरान रह गए और जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
शनिवार सुबह पुलिस आफिस पर फरियादियों की सुनवाई सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह कर रहे थे। इन्हीं में दो युवतियां बैठी थीं। काफी देर तक वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। दोनों युवती हाथ में प्रार्थना पत्र देकर अंदर पहुंचीं और सीओ यातायात संतोष सिंह के सामने खड़ी हो गईं। उनकी बात सुनकर सीओ संतोष सिंह भी चौंक गए। उन्होंने युवती से पूछा कि वह समलैंगिक विवाह करना चाहती है तो युवती ने हामी भर दी।
वहीं, युवक के वेशभूषा में पहुंचीं युवती ने कहा कि वह सहेली के साथ लिव इन में रहती है। वह अब दोनों शादी करना चाहते हैं। उसने बताया कि उसका परिवार शादी के लिए तैयार है, लेकिन उसकी पत्नी का परिवार मना कर रहा है। वह अब उसे घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जा रहा है। काफी मुश्किल से वह एसएसपी कार्यालय तक पहुंची है। सीओ ने समलैंगिक विवाह कानून को लेकर चर्चा की और फिर मामले को संबंधित थाने के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान एलआईयू की टीम ने युवती से बातचीत करने की कोशिश की, एसएसपी कार्यालय परिसर में की लेकिन उन्होंने एलआईयू के कर्मचारियों से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
एक सिविल लाइन और दूसरी पल्लवपुरम की रहने वाली है युवती
एक युवती सिविल लाइन की रहने वाली है और दूसरी युवती पल्लवपुरम की रहने वाली है। अलग-अलग थाने के चलते दोनों थानों की पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार जांच करने के बाद ही इस मामले में कदम उठाया जाएगा।