फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Car of friends who had come from Delhi for friend's wedding collided with a tree, two died

Meerut: दोस्त की शादी में दिल्ली से आए युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दूल्हा हुआ बेसुध

Mon, 15 Dec 2025 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 02:47 AM IST
सार

दिल्ली में मैकेनिक का काम करने वाले मेरठ के इमरान की बरात रविवार को समर गार्डन में जानी थी। उसके चार दोस्त दिल्ली से आए थे। इनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। अख्तर राजा और यासीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Car of friends who had come from Delhi for friend's wedding collided with a tree, two died
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।

विस्तार

मेरठ के गांव बौंद्रा में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए दिल्ली के चार दोस्तों की कार रविवार दोपहर तीन बजे को किठौर-परिक्षितगढ़ मार्ग पर राधना के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिल्ली महरौली निवासी अख्तर राजा (25) और ब्रौंद्रा के यासीन (24) की मौत हो गई। जबकि उनके तीन साथी शहनावाज, यासीन और आसिफ गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए किठौर स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को बौंद्रा गांव निवासी इमरान की बरात मेरठ के समर गार्डन कॉलोनी में जानी थी। दिल्ली में मोटर साइकिल मैकेनिक इमरान की शादी में शामिल होने के लिए उसके तीन दोस्त आसिफ, शहनावाज और अख्तर राजा अपनी कार से बौंद्रा आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंद्रा से यासीन भी समर गार्डन जाने के लिए कार में सवार हो गया। कार आसिफ चला रहा था। जैसे ही कार राधना गांव के पास पहुंची, तेज गति के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जंगल की ओर दौड़े और किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अख्तर राजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घायल शहनावाज, यासीन और आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ मेडिकल में यासीन ने भी दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

शादी का माहौल मातम में बदला
हादसे की खबर लगते ही दूल्हा इमरान और उसके परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। दोस्तों की हालत देखकर दूल्हा इमरान बेसुध सा हो गया। इस दुखद घटना के कारण इमरान की बरात गमगीन माहौल में देर शाम करीब सात बजे बौंद्रा से रवाना हुई। सीओ का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed