फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friends missing from home; associates accused of withholding information.

Meerut News: दो दोस्त घर से लापता, साथियों पर जानकारी छिपाने का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two friends missing from home; associates accused of withholding information.
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के नंगला ताशी गांव से दो दोस्त कृष्णा गुप्ता (16) व आदि (17) लापता हो गए। परिजनों ने किशोरों की तलाश में रिश्तेदारियों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस किशोरों की तलाश में जुट गई है।
नंगला ताशी निवासी नवीन गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा कृष्णा गुप्ता 16 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त आदि के साथ घर से चला गया। दोनों के देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, दोनों किशोरों के दो अन्य साथी हैं। आरोप है दोस्तों को दोनों किशोरों के बारे में जानकारी है। दोस्त दोनों किशोरों के बारे में जानकारी नहीं दे रहे है। उन्होंने दोनों से किशोरों के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। किशोरों के लापता होने के बाद परिवार में अनहोनी की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि किशोरों की तलाश के लिए एक टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed