{"_id":"6750c09efd4250ceb70f3617","slug":"two-friends-died-after-being-crushed-by-an-uncontrolled-roadways-bus-meerut-news-c-72-1-smrt1021-125521-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से कुचलकर दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से कुचलकर दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
मेरठ/रोहटा। कैथवाडी-किनौनी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार आकाश (22) और उसके दोस्त गफ्फार (32) बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों को काफी दूर तक घसीटते हुए बस खेत में जा घुसी। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक रोड जाम कर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव रसूलपुर जाहिद निवासी आकाश और कल्याणपुर निवासी गफ्फार मजदूरी पर टेंट लगाने का काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक पर किसी शादी में काम करने जा रहे थे। कैथवाडी स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर किनौनी की ओर मुड़े तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आकाश और गफ्फार को कुचलते हुए काफी दूर तक घसीट कर खेत में जा घुसी। जिससे बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वाले और ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की कोशिश की। हंगामा करते हुए सड़क जाम कर करते हुए मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर हादसे की सूचना पाकर काफी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने और जाम लगा दिया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया। इसी दौरान सूचना पाकर मौके पर जिला पंचायत सदस्य मितन जाटव भी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया और उचित मुआवजे और कार्यवाही का भरोसा देकर ग्रामीण माने और लगभग 2 घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
बस चालक समझकर बाइक सवार को पीटा
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण काफी गुस्साए हुए थे। वह बस चालक को तलाश कर रहे थे। तभी मौके से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोडवेज चालक समझकर पकड़ लिया। भीड़ ने उसे पिटाई करके लहूलुहान कर दिया। किसी तरह कुछ लोगों ने उसे बचाया और मौके से निकाला।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
गफ्फार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके माता-पिता का कई साल पूर्व देहांत हो चुका है। गफ्फार के दिलशाद, गजफर, तीन बड़े भाई हैं। सभी अपना परिवार के साथ अलग रहते हैं। उसके पांच साल की बेटी माहिरा, 2 साल का बेटा माहीन है। अब बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से उनके पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। पत्नी समीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
आकाश और विकास दो भाई हैं। विकास शादीशुदा है। आकाश अभी अविवाहित था। वह सुबह अपनी मां कमलेश से बोलकर गया कि पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर अभी वापस आ जाएगा। उसके बाद काम पर जाना है। मां को उसकी मौत की सूचना मिलेगी। उसके पिता की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है।