{"_id":"5cb98a1dbdec221461127698","slug":"two-friend-dies-and-one-injured-in-bike-accident-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की जून में होनी थी शादी, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की जून में होनी थी शादी, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर जनपद में दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी चेकपोस्ट पर गुरुवार देर रात दो मोटर साइकिलों की आमने- सामने से भिड़त हुई। इस हादसे में अर्जुन (25 वर्ष) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बुढ़ाखेड़ा अहीर और मोनू (24 वर्ष) पुत्र पहल सिंह निवासी बिंडु खड़कपुर थाना झबरेड़ा की मौत हो गई। बताया गया कि ये दोनों ही युवक अविवाहित थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अर्जुन की जून में शादी होनी थी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/