फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two fake teachers have been dismissed in Saharanpur at Uttar Pradesh

यूपी: ऐसे खुली दो शिक्षकों की पोल, जांच में पाए गए फर्जी प्रमाणपत्र, दोनों को किया बर्खास्त

Wed, 03 Jul 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two fake teachers have been dismissed in Saharanpur at Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बीएड के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एक अध्यापक नौ साल नौकरी करता रहा, तो दूसरा चार साल से नौकरी कर रहा था। कोर्ट के आदेश पर प्रमाणपत्रों की जांच हुई, तो पोल खुल गई। फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी पाने वाले दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सचिन कुमार की नियुक्ति सहायक अध्यापक के तौर पर 2015 में प्राथमिक विद्यालय सोना अर्जुनपुर में हुई थी। वर्तमान में वह अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय अंबोली रामपुर मनिहारान में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल उत्तर प्रदेश द्वारा कोर्ट के आदेश पर जांच की गई। जिसमें पाया गया कि वर्ष 2004-05 में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जारी की गई बीएड की टेंपर्ड अंकतालिका में सचिन कुमार को अधिक अंक दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में सचिन कुमार को बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि साढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव पठानपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक के पद पर तैनात चंद्रपाल के साथ भी ठीक ऐसी ही स्थिति रही है। उनको भी बर्खास्त किया गया है। वह वर्ष 2010 से नियुक्त हुए थे। 

उधर, प्रधान अध्यापक चंद्रपाल का कहना है कि पूर्व में उनकी तीन बार जांच हो चुकी है। सभी मूल अभिलेख भी प्रस्तुत किए थे। मैंने कोई फर्जी प्रमाणपत्र नहीं लगाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed