फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two factory workers accused of stealing sheets worth lakhs of rupees

Meerut News: कारखाने के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये की चादरों की चोरी का आरोप

Wed, 29 Apr 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Two factory workers accused of stealing sheets worth lakhs of rupees
- कारखाना संचालक ने सरधना थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी कारखाना संचालक ने अपने यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये की चादरों की चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।


पीड़ित आसान पुत्र मोहसिन ने बताया कि वह कपड़े की चादर (बेडशीट) बनाने का कारखाना चलाते हैं। उनके यहां मोहल्ले के ही दो युवक करीब तीन वर्षों से काम कर रहे हैं। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कारखाने से लगातार चादरें चोरी हो रही थीं। शक होने पर पीड़ित ने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 20 अप्रैल की सुबह की फुटेज में एक आरोपी चादरें लेकर जाते देखा गया। दूसरा आरोपी कारखाने से माल निकालकर उसे देता था। पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपी अब तक करीब दो लाख रुपये की चादरें चोरी कर बेच चुके हैं। वह थाना सरधना पहुंचे तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बाद में बिना कानूनी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed