फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two employees attacked on SDO Pawan Kumar in Meerut

मेरठ: संविदा कर्मियों ने एसडीओ को पीटा, आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

Thu, 21 Nov 2019 02:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two employees attacked on SDO Pawan Kumar in Meerut
घायल एसडीओ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने बिजलीघर में दो संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो कर्मचारियों गिरफ्तार कर लिया और एसडीओ को अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के मुताबिक बिजलीघर में एसडीओ पवन कुमार और दो संविदाकर्मी पिंटू व सोनू ड्यूटी कर रहे थे। रात 10 बजे दोनों कर्मचारियों की एसडीओ से कहासुनी हो गई। दोनों में पहले गालीगलौच और फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा पर नेशनल शूटर को पीटने का आरोप, पीएम मोदी और डीजीपी को ट्वीट कर लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने एसडीओ पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनको काफी चोट आई हैं। चर्चा है कि बिजलीघर में रात में शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान यह बात हुई है। हालांकि पुलिस ने शराब पार्टी से इंकार किया है। चीख पुकार सुनकर दिल्ली रोड से गुजर रहे लोग वहां पर पहुंचे और कर्मचारियों से एसडीओ को बचाया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी कर्मचारियों ने बताया है कि एसडीओ कई बार उनकी शिकायत कर चुके हैं। बेवजह आरोप लगाते हैं, जिसके चलते मारपीट हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed