{"_id":"6015c72e8ebc3e31d1012d39","slug":"two-drops-of-life-will-be-drunk-from-today-meerut-news-mrt523003532","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
आज से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- 10 फरवरी तक चलेगा अभियान, पांच लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाने का है लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हो रही है। पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक के सभी 5,41,307 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि एक, दो, तीन फरवरी को बूथों पर, इसके बाद 6 और 7 फरवरी को टीम घर- घर जाकर और 9, 10 फरवरी को पोलियो की बी टीमें छूटे हुए बच्चों पोलियो की दवा पिलाएंगी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।
10 माह बाद चलेगा अभियान
डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि 10 माह बाद पोलियो अभियान चलाया जाएगा, हालांकि नियमित टीकाकरण कोरोना के समय भी जारी रहा। उन्होंने बताया कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है। इस वजह से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।