फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two died in accidents on Meerut-Bulandshahr highway this morning, only son of a former councilor died

Accident: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हादसों ने ली दो की जान, पूर्व सभासद के इकलौते बेटे की मौत, कार का हुआ कचूमर

Mon, 04 Dec 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए दो अलग अलग  हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए हैं। बताया गया कि हादसे में पूर्व सभासद के इकलौते बेटे को रोडवेज ने टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं पूर्व सभासद के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
two died in accidents on Meerut-Bulandshahr highway this morning, only son of a former councilor died
शिवम का फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर आज सुबह हुए दो हादसों ने दो लोगों की जान ले ली। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतकों के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ के कस्बा खरखौदा निवासी पूर्व सभासद देवेंद्र त्यागी का इकलौता बेटा शिवम त्यागी (28) अपनी कर से हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही नालपुर कट के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही रोडवेज बस में कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन

हादसे में शिवम त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से गाड़ी में फंसे शिवम के शव को पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकाल। वहीं दूसरा हादसे मैं खरखौदा के ही लाल सिंह 30 वर्षीय पुत्र धुननू जोकि हलवाई का काम करता था।
 

रविवार को रात्रि में वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धानोटा के सामने लोहिया फार्म हाउस में काम कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह खरखौदा बिजौली संपर्क मार्ग पर कट के सामने पहुंचा तो अज्ञात बहन ने उसे कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 शिवम घर का इकलौता चिराग था
शिवम त्यागी अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। शिवम दिल्ली में एक दवा कंपनी में केमिस्ट के पद पर पहना था। हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस लौटते समय यह घटना घटी। उधर शिवम की मौत पर परिवार का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed